• Bharat Swabhiman Bihar
  • info@bharatswabhimanbihar.com

पाँच राष्ट्रीय भ्रम और उनकी वास्तविकता

  1. भ्रष्टाचार उन्मूलन - हम योग के माध्यम से देश के लोगो को संगठित कर, देश में एक राष्ट्रव्यापी आन्दोलन चलाएंगे और भ्रष्टाचार रूपी भारत माता के कलंक को देश से मिटायेंगे।
  2. स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना - देश के 6 लाख 38 हजार 365 गाँवों में एक-एक योग शिक्षक स्थापित करना व योग-शिक्षकों के माध्यम से नि:शुल्क योग का प्रशिक्षण देना। हम योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने का मार्गदर्शन दे, भारत के अन्तिम व्यक्ति को, स्वस्थ एवं स्वावलम्बी जीवन जीने की कला सिखायेंगे।
  3. राष्ट्रवादी स्वच्छता अभियान - एक कार्ययोजना बनाकर, स्वच्छता अभियान चलाकर, देश में गंदगी को मिटायेंगे और भारत की एक स्वच्छ देश की छवि पूरे विश्व के मानचित्र में बनायेंगे।
  4. राष्ट्र में भाषायी एकता पैदा करना - हम राष्ट्र भाषा हिन्दी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं यथा गुजराती, तमिल, तेलगु, कन्नड, मराठी, पंजाबी, बंग्ला आदि को उचित सम्मान दिलवायेंगे। विदेशी भाषाओं का ज्ञान रखना उत्तम बात है, परन्तु अन्य देश की भाषा का राष्ट्रभाषा के रूप में प्रयोग करना घोर अपमान व शर्म की बात है। विश्व का कोई भी सभ्य देश अपने नागरिकों को विदेशी भाषा में शिक्षा नहीं देता।
  5. गरीबों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाना व योग शिक्षा को अनिवार्य रूप से शिक्षण पाठ्यक्रम में लागू करवाना - हम सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालय के नियमित समय से अतिरिक्त प्रात: एवं सांयकाल झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले गरीबों, मजदूरों, किसानों, ग्रामीणों, वनवासियों एवं आदिवासियों के बच्चों को पढ़ाकर उनको भी शिक्षा देकर आत्मसम्मान एवं स्वावलम्बन के साथ जीवन जीने का अवसर उपलब्ध करवायेंगे एवं विकास में गरीबों की भागीदारी बढ़ायेंगे।
100% मतदान, 100% राष्ट्रवादी चिन्तन, 100% विदेशी कम्पनियों का बहिष्कार व स्वदेशी को आत्मसात करके, देशभक्त लोगों को 100% संगठित करना तथा 100% योगमय भारत का निर्माण कर स्वस्थ, समृद्ध, स्वच्छ, स्वावलम्बी, भ्रष्टाचार – मुक्त, बेरोजगारी एवं गरीबी – मुक्त, संस्कारवान भारत बनाना – यही है “भारत स्वाभिमान” का अभियान। यह हमारी दृढ़ संकल्पना है। इस संकल्पना को पूर्ण करने के लिए – दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट), पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट) भारत व अन्तर्राष्ट्रीय, भारत स्वाभिमान (अप्रवासी भारतीय संगठन), पतंजलि चिकित्सालय, पतंजलि योग समिति एवं महिला पतंजलि योग समिति – ये छ: संस्थाएँ समाज एवं राष्ट्र के लोगों को विभिन्न 15 संगठनों के माध्यम से योग क्रांति एवं राष्ट्रीय जन – जागरण अभियान से जोड़ेंगी।
– जागरण अभियान से जोड़ेंगी।